देहरादून- रेलवे ने देहरादून से संचालित होने वाली कई गाड़ियों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। ऐसे में देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय रात 11.30 के बजाए 40 मिनट पहले 10.50 बजे रवाना होगी। दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस आज सुबह पांच बजे रवाना हुई। इसके अलावा कई ट्रेनें बदले समय से रवाना होंगी। रेलवे के उप स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, राप्ती गंगा, मसूरी एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है। देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस आज से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस 11.25 बजे रवाना होगी। दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस रात 9.20 बजे जाएगी। राप्ती गंगा एक्सप्रेस 3.20 पर रवाना होगी।