Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: यहाँ विजिलेंस की टीम ने सीएमओ कार्यालय में मारा छापा,...

बिग ब्रेकिंग: यहाँ विजिलेंस की टीम ने सीएमओ कार्यालय में मारा छापा, चिकित्सक व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – ऊधमसिंहनगर के सीएमओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने छापामार एक चिकित्सक व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम दोनों से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उराधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा आवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायत कर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व० शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उप सिंह नगर, अध्यक्ष (पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उपम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुडुपर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रॉसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रु 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ0 पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला हल्द्वानी की अदालत में दिनांक 09.05.2023 को प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular