Homeराज्यउत्तराखण्डयमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के पास हुए सड़क हादसे पर राज्यपाल गुरमीत...

यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के पास हुए सड़क हादसे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह व सीएम धामी ने जताया शोक।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने जनपद चमोली के देवाल विकासखण्ड में चार युवकों के नदी में डूबकर हुई मृत्यु पर भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त के प्रति गहरी संवेदना की।

वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular