Homeराज्यउत्तराखण्डप्रीतम सिंह के सचिवालय कूच से कांग्रेस में कलह, गरिमा बोली इसलिए...

प्रीतम सिंह के सचिवालय कूच से कांग्रेस में कलह, गरिमा बोली इसलिए है कार्यकर्ता आहत।

देहरादून – यूं तो कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी किसी ना किसी बहाने बाहर आती रही है लेकिन अब प्रीतम सिंह की सचिवालय कुच ने गुटबाजी को जगजाहिर कर दिया है। प्रीतम सिंह और संगठन इस गुटबाजी पर आर पार आ गया है।

21 नवंबर को प्रीतम सिंह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों के साथ सचिवालय कुछ करने जा रहे हैं जिसकी पूरी रणनीति अख्तियार कर ली गई है। प्रीतम सिंह की इस रैली के लिए छपवाए गए पोस्टर पर प्रदेश स्तरीय सभी नेता गौण है यहां तक की प्रदेश प्रभारी की फोटो भी इस पोस्टर में नहीं लगाई गई है।

जिसने कांग्रेस की गुटबाजी को तूल दे दिया है। इस मसले पर प्रीतम सिंह ने कहा है कि उन्होंने सभी को आमंत्रण दे दिया है जो सम्मलित होना चाहे उनका स्वागत है।

वही प्रीतम सिंह के इस बयान पर संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है प्रवक्ता गरिमा मेहरा दासोनी ने कहा है कि पोस्टर में प्रदेश स्तरीय नेताओं का गौण होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे संगठन के नेता व कार्यकर्ता बेहद आहत हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिन ज्वलंत मुद्दों के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष सचिवालय कुच कर रहे हैं उससे कांग्रेस को ही फायदा होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular