उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गईं। इस दौरान कुछ पशु भी यहां फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं और फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला।

एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्थानीय महिलाएं अपने पशु लेने नदी पार गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गई। एसडीएआरएफ रेस्क्यू टीम के द्वारा दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रासिंग की सहायता से नदी के इस पार लाया गया। इसके बाद फंसी हुई तीन गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के इस पार लाया गया। एक महिला के घुटने में चोट भी लग गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया।

