Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी के जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस और भाजपा पर...

आम आदमी पार्टी के जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस और भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, भर्ती घोटाले में दोनों पार्टी के नेता शामिल।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने मीडिया से बातचित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के 22 साल के सफर में दोनों भाजपा और कांग्रेस ने बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार आती है तो कांग्रेस के घोटालों की बात करती है और जब कांग्रेस की सरकार आती है तो भाजपा के घोटालों की बात करती है। वहीं जांच के नाम पर दोनों जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि दोनों ही पार्टी की सरकारों द्वारा जांचे तो बैठाई गई परंतु जांच रिपोर्ट और कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।

जोत सिंह बिष्ट ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा अधीनस्थ चयन आयोग में हुए भर्ती घोटाले को जोर-शोर से उठाया और उसी के साथ विधानसभा भर्ती घोटाला का भी खुलासा हुआ। व पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2016 से 2021 के बीच 20 परीक्षाएं भर्ती के लिये हुई 16 भर्ती परीक्षाओं का नियंत्रण उस व्यक्ति के हाथ में थी जो अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले में जेल में बंद है। इस साफ है कि पंतनगर यूनिवर्सिटी में भर्तियों के लिए हुई परीक्षा में भी घोटाले हुआ है ऐसे में उसकी भी जांच होनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जांच समिति गठित कर प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं जबकि प्रदेश के सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठन अधीनस्थ चयन आयोग और अन्य भर्तियों में हुए घोटाले की सीबीआई जांच वह एक हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में जांच मांग कराने की मांग कर रही है परंतु सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर पाक साफ है तो वह सीबीआई जांच कराने के निर्देश देने से क्यों डर रहे है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी एक रणनीति के तहत पूरे प्रदेश में जन जागरूकता चलाने जा रही है व भाजपा और कांग्रेस के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाएगी।

जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि चंपावत में स्कूल की छत गिरने से एक बच्ची की मौत और 5 बच्चे घायल होने शिक्षा मंत्री को 72 घंटे के बाद जागते है उनके द्वारा जांच के आदेश के साथ प्रदेश के खस्ताहाल विद्यायलों को ध्वस्त करने के निर्देश दिये जाते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और ना ही उनके मंत्री प्रदेश के विकास के साथ लोगों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और यही कारण है कि लोगों का विश्वास भाजपा की सरकार से उठ रहा है। कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है जयादातर सरकारी स्कूल में शिक्षा को लेकर कोई सुविधाएं नहीं है वही अस्पताल भी यह हाल भी बद से बदतर है।
जोत सिंह बिश्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत तो एक देश है परंतु कांग्रेस टूट चुकी है कांग्रेस से बड़े-बड़े नेता जा चुके हैं ऐसे में कांग्रेस को जोड़ने की कवायद करनी चाहिए ना की देश को।
बाइट आप प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular