म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमो ने किया हिंदुओं का कत्लेआम, वंही हमारे देश के कुछ नेता इनके लिए जता रहे है हमदर्दी?
म्यांमार की सेना को 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिलने के दो दिन बाद यह खुलासा हुआ है। उत्तरी रखाइन के एक गांव के बाहर मिली इस कब्र में महिलाओं और बच्चों के शव भी शामिल थे। म्यांमार की सेना के मुताबिक यह सामूहिक कब्र रखाइन राज्य में रोहिंग्या चरमपंथियों द्वारा किए जा रहे नरसंहार का सबूत है।
RELATED ARTICLES
म्यांमार के रखाइन राज्य में रोहिंग्याओं पर हो रही हिंसा और उनके पलायन के बीच वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है। म्यांमार के स्टेट काउंसलर इन्फर्मेशन ऑफिस ने बताया कि 25 अगस्त को 300 रोहिंग्याओं ने 100 हिंदुओं का अपहरण किया और उनमें से 92 को मौत के घाट उतार दिया गया लेकिन इनमें से 8 किसी तरह बच गए। ये सभी महिलाएं थीं जिन्हें बाद में इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया और फिर बांग्लादेश ले जाया गया।