Homeअध्यात्मइनसे न करें प्यार करने की भूल, धोकेबाज़ होती हैं ये राशियां!

इनसे न करें प्यार करने की भूल, धोकेबाज़ होती हैं ये राशियां!

हर कोई चाहत रखता है की उनका बॉयफ्रेंड खूब प्यार करने वाला हो, जो भले उसके लिए चाँद तारे न तोड़े लेकिन जिंदगी भर का साथ जरूर दे. अच्छे और लॉयल पार्टनर की जरुरत सभी को होती है लेकिन कई बार ये तलाश गलत जगह आकर खत्म होती है. हम ऐसे लोगो से प्यार कर बैठते हैं जो दिल तोड़ने में जरा भी देर देर नहीं लगाते. प्यार करने से पहले थोड़ी सी जांच पड़ताल जरुरी है और इसमें सामने वाली राशि का भी पता जरूर लगाना चाहिए. कई लोग भले न यकीन करें लेकिन राशियां इंसान के व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताती हैं .
हम आपको बताएंगे उन 6 राशियों के बारे में जिनसे आप भूल के भी दिल ना लगाएं. इन्हे किसी के प्यार की कीमत नहीं होती और ये दिल तोड़ने में जरा सा भी वक़्त नहीं लगाते. ..

मिथुन राशि वाले ढूंढते हैं को कुछ नया
लगातार कुछ नया करने की इच्छा और सकारात्मक ऊर्जा मिथुन राशि के लोगों को आकर्षक बनाती है. नया ढूंढने के कारण ये जल्द ही चीज़ों से बोर हो जातें हैं. इसलिए अगर रिलेशनशिप में इन्हे कुछ नया ना मिले तो ये आपको भूलने में वक़्त नहीं लगाएंगे.

कमिटमेंट से डरते हैं वृश्चिक राशि वाले
वृश्चिक राशि के लोग फ्लिर्टिंग और सेक्सुअल रिलेशन बनाने में यकीन रखते हैं, वही ये कमिटमेंट से डरते हैं और यही सबसे बड़ा कारण है की ये धोखा देने में सबसे आगे होतें हैं. अगर इनकी सेक्सुअल इच्छा को पार्टनर पूरा नहीं कर पा रहा तो ये उस रिलेशनशिप में रहना पसंद नहीं करते.

धोखा देने में आगे होते हैं धनु राशि वाले
अगर आप शांति पसंद हैं और अपना दिल नहीं तुड़वाना चाहते हैं तो धनु राशि के लोगों से गलती से भी प्यार न करें . धनु राशि के लोग एडवेंचर पसंद और वाइल्ड होते हैं . कोई इन्हे रोके तोके और जवाब सवाल करे, इन्हे ये सब कतई पसंद नहीं. वृश्चिक राशि की तरह ये भी अपनी सेक्सुअल लाइफ में काफी एक्टिव रहते हैं .

दिलफेंक होते हैं सिंह राशि वाले 
सिंह राशि के लोग दिलफेंक होतें हैं, अगर कहा जाये की इनके लिए खुद से बढ़कर कुछ नहीं होता, तो कुछ गलत नहीं होगा. इन्हे हर वक़्त अटेंशन चाहिए होती है और जो इनकी जरुरत पूरी नहीं करते उन्हें ये फ़ौरन बदल देते हैं . इनके प्यार में पड़ने की गलती न करें .

कुम्भ राशि वालों से रहें बचकर
कुम्भ राशि के लोग जिनसे प्यार करते हैं उनके लिए ये कुछ भी कर सकते हैं. ये बुद्धिमान और खुले दिमाग वाले होते हैं. अगर इनके अंदर प्यार ख़त्म हो गया ,तो ये लाख कोशिशों के बाद भी रिलेशनशिप में नहीं रुकते.

मेष राशि के लोग रोक टोक को नहीं करते पसंद
अगर आपका पार्टनर मेष राशि का है तो गलती से भी उन्हें किसी काम के लिए रोकें नहीं . इन्हे रोक टोक से नफरत होती है. ये रिलेशनशिप से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और पार्टनर को चीट करने लगते हैं .

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular