
देहरादून। एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। यूं तो राजधानी तथा आसपास के क्षेत्रों में रोज थोड़ी-थोड़ी वर्षा हो रही है लेकिन सच तो यह है कि प्रदेशवासियों को अभी भी बारिश से निजात मिलती नहीं दिख रही है। राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही प्रदेश के सभी इलाकों में बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार सुबह से ही राज्य के सभी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत सहित कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। पहले से ही बाढ़ जैसी विभिषिका झेल रहे प्रदेश में भारी क्षति हुई है।
