जीवन में कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब व्यक्ति आर्थिक परेशानियों से घिर जाता है। व्यक्ति मेहनत करने के बावजूद इन परेशानियों से नहीं उभर पाता। कई बार काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो कई बार काम बनता ही नहीं। धीरे-धीरे व्यक्ति परेशानियों में घिरता चला जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे अनेक उपाय हैं जो इन परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं। ज्योतिषविद पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार इन उपायों को करने से व्यक्ति को लाभ मिलने लगता है। जानिए उपाय जो दिला सकते हैं आर्थिक परेशानियों से छुटकारा।
आर्थिक समस्या से छुटकारे के लिए व्यक्ति को 21 शुक्रवार तक नौ वर्ष से कम आयु की पांच कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद बांटना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी और जल्द ही लाभ मिलने लगेंगे।
घर और कार्यस्थल में धन वर्षा के लिए अपने घर, दुकान या शोरूम में एक अलंकारिक फव्वारा रखें या एक मछलीघर जिसमें आठ सुनहरी एवं एक काली मछ्ली हो, उसे लगवा लें। इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही रखना है। यदि कोई मछ्ली मर जाय तो उसको निकाल कर उसमें नई मछ्ली लाकर उसमें डाल दें। ऐसो करने से धन की प्राप्ति होने लगेगी।
परेशानी मुक्ति के लिए एक तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें थोडा सा लाल चंदन मिला दें। उस पात्र को सिरहाने रख कर रात को सो जाएं। प्रातः उस जल को तुलसी के पौधे पर चढा दें। धीरे-धीरे परेशानी दूर होगी और लाभ मिलने लगेगा।
