Homeब्रेकिंग न्यूज़मुझे छुट्टा सांड बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा.!

मुझे छुट्टा सांड बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा.!

amarsing new

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने रविवार को कहा कि ‘पार्टी से निकाष्सन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुझे छुट्टा सांड बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा.’

लंदन से लौटे अमर सिंह ने कहा, “हम तो वनवास भेजे गए लोग हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी ने मुझे, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.”

उन्होंने कहा कहा मुलायम ने उन्हें छोड़ दिया है. उन्हें पार्टी के लिए संबंध छोड़ने पड़े तो मुझे संबंधों के कारन ही पार्टी से अलग हिना पड़ा. अमर ने कहा, “मैं मुलायम सिंह यादव का सम्मान करता रहूंगा, क्योंकि वो मेरे मित्र हैं. वह जब तक लड़े, मैंने उनका साथ दिया. अब वह अपने बेटे से परास्त हो गए तो इसमें मैं क्या करूं.”

अमर ने कहा मुलायम सिंह अगर अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने को तैयार थे तो उन्हें चुनाव आयोग नहीं जाना चाहिए था. मुलायम सिंह अब अखिलेशवादी हो गए हैं.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुलायम सिंह पर हमलावर रहे अमर सिंह ने कहा कि पार्टी में विवाद के दौरान वे नेताजी के कहने पर ही लंदन गए थे. आजम खान के कहने पर ही मुलायम सिंह ने उन्हें इसके लिए कहा था.

सिंह ने कहा, “पार्टी और मुलायम परिवार में उठे बवंडर का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया. लेकिन मैं यूपी की जनता से पूछना चाहता हूं कि बाप-बेटे की लड़ाई में मैं कहां हूं.”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैंने अखिलेश की प्रशंसा की है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनसे अपना निष्कासन वापस लेने का आवेदन कर रहा हूं.”

‘अखिलेश समर्थक’ खुले आम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे

अमर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ‘‘समर्थक’’ ने उन्हें खुले आम ‘‘हत्या की चुनौती’’ दी है और उन्हें आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश में ‘‘मारे जा सकते हैं.’’

सपा से निकाले जा चुके अमर ने कहा, ‘‘अखिलेश समर्थक ने खुले आम मेरी हत्या की चुनौती जारी की है । उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव उन्हें ‘‘निशाना’’ बना सकते हैं ।

अमर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं हूं राम गोपाल के टारगेट पे, वो खुले आम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाउंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशंका है कि मैं मारा जा सकता हूं.’’ केंद्र सरकार की ओर से उन्हें मुहैया कराई गई ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राम गोपाल यादव भी वजह जानते हैं कि मुझे सुरक्षा क्यों मिली.’’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular