Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण...

मुख्यमंत्री योगी ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 26 परिवारों को राशन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं कारागार राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री श्री जय कुमार जैकी से अपेक्षा की कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत व बचाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने जिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 02 मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आपदा से जनहानि होने पर प्रत्येक व्यक्ति को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, तो उसे पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि तलहटी में बसे जिन गांवों में हर वर्ष बाढ़ की सम्भावना रहती है, वहां के निवासियों को ऊँचें स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए। उन्हें ग्राम पंचायत की जमीन पर अथवा जमीन की व्यवस्था कर उनका पुनर्वास किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular