Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान- हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत...

मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान- हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी……

बॉलीवुड में ड्रग एंगल पर देशव्यापी चर्चा और महाराष्ट्र में मचे बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं. जानकारी के मुताबिक यूपी की नई फिल्म सिटी नोएडा या ग्रेटर नोएडा में बन सकती है.

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी हम बनाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है. उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है. हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे.”

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा. यह फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा. इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए.”

आपको बता दें कि यूपी में फिल्म सिटी की मांग काफी लंबे समय से उठती रही है. यूपी के कई फिल्म कलाकारों से लेकर तमाम लोगों द्वारा समय-समय पर यूपी में फिल्म सिटी बनवाने की बात कही जाती रही है. जिसे अब मूर्तरूप देने का फैसला योगी आदित्यनाथ ने कर लिया है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular