उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भदोही में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों तथा जनपद महोबा में कुएं की खुदाई के दौरान हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जनपद कन्नौज तथा जालौन में खेतों में आग लगने की दुर्घटनाओं का भी संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तत्काल प्रभावितों को अनुमन्य राहत राशि तथा हर सम्भव मदद उपलब्ध कराएं।
