Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अधिकारी मौके पर जाकर करेगे जनता की...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अधिकारी मौके पर जाकर करेगे जनता की समस्याओं का समाधान…….

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में सौ से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। लगभग 45 मिनट वह जनता के बीच में रहे। एक- एक व्यक्ति की बात सुनी और कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्हें निर्देशित किया जाएगा।फरियादी सुबह छह बजे के बाद आना शुरू हो गए थे। सात बजे तक लगभग 200 लोग जनता दरबार में पहुंच गए थे।इसमें फरियादियों के अलावा दर्शन के लिए आए लोग भी शामिल थे। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सभी ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने एक- एक व्यक्ति की समस्या के बारे में पूछा और समाधान का आश्वासन दिया। इसके पूर्व उन्होंने श्रीनाथजी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर आरती की। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज की समाधि का दर्शन किये। इसके बाद गोशाला में गए और गायों को पूड़ी व गुड़ खिलाए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular