Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में पुनः ड्राई रन...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में पुनः ड्राई रन आयोजित कर वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिये…..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जनवरी, 2021 को कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में पुनः ड्राई रन आयोजित कर वैक्सीनेशन कार्य की सभी तैयारियों की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप किया जाए। वैक्सीनेशन कार्य में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किये गये क्रम का प्रत्येक दशा में पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के टारगेट ग्रुप का डाटा फीड हो गया है। इसी प्रकार, द्वितीय चरण के टारगेट ग्रुप के डाटा फीडिंग की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाये रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरणों तथा आॅक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular