
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम0एस0पी0 के तहत धान खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने धान खरीद कार्य की नियमित समीक्षा किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप कार्य किया जाए। समस्त निर्माण कार्याें में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, हाई-वे तथा मेडिकल काॅलेज आदि के निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं।