Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ निवासी सेना के जवान रीतेश कुमार पाल...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ निवासी सेना के जवान रीतेश कुमार पाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी…..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद प्रतापगढ़ निवासी सेना के जवान रीतेश कुमार पाल के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री रीतेश कुमार पाल के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने शहीद रीतेश कुमार पाल के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular