Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, प्रदेश की स्थिति का...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, प्रदेश की स्थिति का लिया जायजा।

देहरादून – उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते और कई इलाकों में बादल फटने के चलते काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रदेश में कई सड़क मार्ग बंद हो चुके हैं, तो कहीं पर पुल टूटने की भी खबरें सामने आ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश स्थिति का भी इस दैरान जायजा लिया है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है तो 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि 12 गंभीर रूप से घायलों को एअरलिफ्ट के माध्यम से अस्पताल में भर्ती भी कराया गया प्रदेश में भारी बारिश के चलते अब तक कई मकान क्षतिग्रस्त भी हुई है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में जो भारी बारिश हुई है और उससे जो नुकसान हुआ है उसको लेकर वह गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे तो वहीं सेना की भी मदद ली जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments