Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने शहीदों की शहादत पर जताया गहरा दुख……

मुख्यमंत्री ने शहीदों की शहादत पर जताया गहरा दुख……

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात कोटद्वार के भारतीय सेना के जवान मनदीप रावत की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उत्तराखण्ड के सपूत शहीद जवान मनदीप रावत की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। दुःख की घड़ी में पूरा प्रदेश शहीद के परिवार के साथ खडा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूत अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को हमेशा तत्पर रहते हैं। हमें अपने वीर जवानों पर गर्व है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2