Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़ कैबिनेट में इन-इन प्रस्तावों पर लगी मुहर...

उत्तराखंड़ कैबिनेट में इन-इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

देहरादून [शैली श्रीवास्तव}- सचिवालय में आज कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन हुई। कैबिनेट में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय करुणानिधि के निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। शहीद राइफलमैन हमीर पोखरियाल एवं मनदीप रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई।
कैबिनेट के निर्णय
कैबिनेट के पूर्व ऑडिट विभाग की वेबसाइट को लांच किया गया लेखा विभाग को डिजिटल बनाया गया। जनपद के लेखा परीक्षा को ऑनलाइन किया गया डैशबोर्ड बोर्ड की व्यवस्था की गई।
पुलिस पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। मंजूरी में भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित किया गया। मुख्य आरक्षी पद पर 50 प्रतिशत ज्येष्ठता के आधार पर एवं 50 प्रतिशत विभागीय परीक्षा के आधार पर चयन किया जायेगा।
पुलिस घुड़सवार दल सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उप निरीक्षक  के पदों पर भर्ती प्रक्रिया निर्धारित की गई।
पुलिस मोटर परिवहन शाखा की सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई।
यू कोस्ट के सातवें वेतनमान को मंजूरी दी गई।
धार्मिक स्वतंत्रता नियमावली अधिनियम नियमावली में संशोधन कर, छल कपट करने वाले संस्थान का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया तय की गई तथा सबूत को सिद्ध करने का भार उसी संस्था पर निर्धारित किया गया।
रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग-केनोइंग नियमावली में संशोधन कर व्यवहारिक बनाया गया।
पैराग्लाइडिंग के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई। ऑपरेटर की योग्यता को निर्धारित किया गया एवं नियमावली के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान किया गया।
एयरो स्पोर्ट्स के लिए नियमावली बनी।
साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आने वाली असुविधा का समाधान किया गया।
रिवर राफ्टिंग के दौरान धूम्रपान एवं नशे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular