Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने भूधंसाव जांच के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने भूधंसाव जांच के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्यमंत्री ने भूधंसाव और दीवारों के बाहर आने की घटना को बड़ी संजदीगी से लिया है और इसे प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को जांच करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने देहरादून में रायपुर- थानौ मार्ग के मध्य निर्माणधीन सौड़ा-सरौली तथा भोपालपानी के पुल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। पुल की सड़कों में धंसाव देखा गया तथा पुल की दीवारें भी बाहर आ गयी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि क्या उनके ऊपर निर्माण कार्य को शीघ्रा समाप्त करने का कोई दवाब था।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अधिकारी, कार्मिक व ठेकेदार सख्त कार्यवाही से बच नहीं बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही व गुणवता में गिरावट बर्दाश्त नही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित स्थानीय लोगो से बातचीत कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत उपस्थित अधिकारियों को सौंडा सरौली पुल को पूरा करने तथा निर्माण कार्यो की गुणवता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि पुल का निर्माण कार्य आगामी 30 सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (एनएच) के चीफ इंजीनियर हरी ओम शर्मा, सुपरिडेन्टेड इंजीनियर राजेश शर्मा, इंजीनियरिंग चीफ (एचओडी) आर सी पुरोहित भी उपस्थित थे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments