Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल को याद किया

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल को याद किया


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में श्री रावत ने कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है, यह पंडित दीन दयाल जी के विचार थे। समतामूलक समाज की कल्पना करते हुए उन्होंने कहा था ‘वितरण इस प्रकार होना चाहिए कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई ये पांच आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति की पूरी होनी ही चाहिए।’ पं.दीन दयाल जी न सिर्फ एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular