Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में पेराई सत्र की विधिवत शुरुआत!

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में पेराई सत्र की विधिवत शुरुआत!

उत्तराखंड में अब पेराई सत्र की विधिवत शुरुआत होते ही राज्य की सभी सरकारी चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला शुगर मिल के वर्ष 2017-18 के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के मुताबिक किसानों को पिछले पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का लगभग पूर्ण भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का जो कुछ बकाया शेष होगा उसका भुगतान दिसंबर तक कर दिया जाएगा। किसानों को गन्ने की उन्नत किस्म व उन्नत बीज पर ध्यान देना होगा।

प्रदेश में पेराई सत्र पूरी तरह से शुरू हो चुका है, मुख्यमन्त्री का विधानसभा क्षेत्र होने के नाते खुद सीएम त्रिवेन्द्र रावत डोईवाला शुगर मिल पहुंचे और एकमात्र बची रह गई डोईवाला शुगर मिल में पेराई सत्र शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करके किया.

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों की हर सम्भव मदद कर रही है. किसानों का बकाया भुगतान भी विधानसभा सत्र के बाद कर दिया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2