Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के सचिवो के दायित्वों में हुआ फेरबदल

मुख्यमंत्री के सचिवो के दायित्वों में हुआ फेरबदल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य आवंटन किया है।

  • अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश की मंत्री परिषद् एवं विधानसभा से संबंधित समस्त प्रकरण व मुख्यमंत्री कार्यालय के समस्त महत्वपूर्ण व नीतिगत प्रकरण समेत 15 अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह नेगी भारत सरकार के साथ समन्वय तथा बैठकों के साथ ही राजभवन से संबंधित समस्त प्रकरण समेत 17 विभागों के प्रकरण देखेगे।
  • प्रभारी सचिव राधिका झा को भारत सरकार के साथ समन्वय करने एवं प्राथमिकता योजनओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवप्ण के साथ ही 20 अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण देखने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
  • अपर सचिव प्रदीप रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष,भाजपा के एलान पत्र का क्रियान्वयन के साथ ही 20 अन्य विभागों के प्रकरण देखने का दयितव दिया गता है।
  • अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को राजकीय विभागों की कार्य योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के निर्णय का क्रियान्वयन,साथ ही 13 विभागों के संबंधित प्रकरण देखने का जिम्मा सौपा गया है।

अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों के लिंक अधिकारी भी नामित किया गए है।

इस क्रम में सचिव अमित सिंह नेगी को अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का लिंक अधिकारी, प्रभारी सचिव राधिका झा को सचिव अमित सिंह नेगी का लिंक अधिकारी,अपर सचिव ललित मोहन रयाल को अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत का लिंक अधिकारी,अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को ललित मोहन रयाल का लिंक अधिकारी एवं अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत को अपर मेहरबान सिंह बिष्ट का लिंक अधिकारी नामित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular