Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री की पहल पर 52 दिन पुराना धरना समाप्त!

मुख्यमंत्री की पहल पर 52 दिन पुराना धरना समाप्त!

मुख्यमंत्री की पहल के बाद 52 दिन पुराना धरना समाप्त ,ज्वालापुर विधायक राठौर ने जुस पिलाकर समाप्त कराया 31 वे दिन का क्रमिक अनशन..लो नी वी के ठेकेदारों द्वारा अपनी मांगों के सम्बन्ध में पिछले लगभग दो महीने से धरना किया जा रहा था,मांगों को अनसुना किये जाने से परेशान ठेकेदारों ने लगभग 30 दिन पूर्व क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया था। ठेकेदार संगठन के पदाधीकारी लगातार सरकार के प्रतिनिधियों से सम्पर्क बनाये हुए थे। ऐसे में ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने इनकी परेशानियों को समझा और जायज मांगो के सम्बंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से विस्तार से चरचा की जिसके बाद सी एम ने अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। सोमवार सुबह यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय के निकट स्थित धरना स्थल पहुंचे विधायक सुरेश राठौर ने मौके पर जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। उन्होने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार जनता की सेवामे कोइ कमी नही छोड़ना चाहती उसके लिए चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े, ओर प्रदेश के लो नी वी के हज़ारो हज़ार ठेकेदार कई दिनो से अपनी मांगों को लेकेर हड़ताल पर होने के चलते प्रदेश के विकास कार्यो पर बुरा असर पड़ रहा था। मेरे द्वारा इस मामले को लेकर त्रिवेंद्र जी से बात की उन्होंने उसकी गम्भीरता को देखते हुए संज्ञान लिया और उसके परिणामस्वरूप आज धरना समाप्त किया जा रहा है। लगभग सभी मांगो पर सहमति बना ली गयी है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular