Homeराज्यउत्तराखण्डमुंबई इंडियंस टीम में सलेक्शन के बाद गुरु का आशीर्वाद लेने पहुचे...

मुंबई इंडियंस टीम में सलेक्शन के बाद गुरु का आशीर्वाद लेने पहुचे आकाश मधवाल।

हरिद्वार – मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर आकाश मधवाल रुड़की पहुंचे। जहां शहरवासियो ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वे अपने गुरु का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुचे।

देर शाम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आकाश मधवाल अपने प्रथम गुरु अवतार सिंह चौधरी से आशीर्वाद लेने पहुंचे आकाश मधवाल ने कहा आज में जो कुछ भी हूँ। उसका सारा श्रय मेरे गुरु और मेरी माँ को जाता है उन्होंने कहा मेरी माँ के आशीर्वाद ओर मेरे गुरु की मेहनत आज रंग लाई है।

उन्होंने कहा आईपीएल के दौरान सीनियर खिलाड़ियों के साथ बिताया समय अच्छा रहा। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। आकाश ने कहा उनका आगे प्रयास रहेगा कि वे भारतीय टीम के लिए खेलें। वही वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी के कोच ऋषभ पंत और आकाश मधवाल के प्रथम गुरु अवतार सिंह चौधरी ने कहा की उत्तराखंड रणजी टीम के खिलाड़ी आकाश मधवाल का चयन मुंबई इंडियंस टीम में हुआ है। उन्हें गर्व है कि उसके शिष्य ने उनका और क्षेत्रवासियों का नाम रोशन किया है। उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में भी क्षेत्र का नाम विश्व पटल पर चमकाएगा।

उन्होंने कहा की आकाश आने वाले खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा आकाश मधवाल की खेलने की क्षमता बताती है कि वह एक दिन इंडिया के लिए खेलेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular