Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड महिला ने दो मासूमों को छोड़, खुदखुशी को लगाया गले!

महिला ने दो मासूमों को छोड़, खुदखुशी को लगाया गले!

आज यानि मंगलवार को थाना पटेलनगर को सूचना मिली की क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि म्रतका के नाम रजनी पत्नी बबलू उम्र 32 वर्ष है , जो कि निवासी बहेलिया बस्ती, थाना पटेलनगर देहरादून कि रहने वाली थी । स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतका का पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। मृतिका की शादी को 10 वर्ष हुए थे तथा उसके 02 बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद का होना प्रतीत होता है। मौके पर पुलिस एवं मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2