Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला छात्रावास मे रह रही युवतियों ने समस्याओं को लेकर किया हंगामा।

महिला छात्रावास मे रह रही युवतियों ने समस्याओं को लेकर किया हंगामा।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्रियदर्शनी कामकाजी महिला छात्रावास मे रह रही युवतियों ने अपनी समस्याओं को लेकर आज हंगामा कर दिया। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक और बाल विकास अधिकारी छात्रावास पहुंच गए।

आपको बता दे छात्रावास को पीपीपी मोड पर देने के बाद से समस्याएं अधिक होने लगी।

कंचन राणा, पारुल, काजल, प्रियंका, आयशा आदि ने बताया कि आसपास के क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत 19 युवतियां छात्रावास में रहती हैं। पीपीपी मोड पर देने के बाद से सभी को बाहर निकाला जा रहा है। इसके साथ ही कमरों का किराया भी बहुत अधिक बढ़ा दिया है। किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही।

डीपीओ सुलेखा ने बताया कि छात्रावास का नवीनीकरण करना है। रसोई घर और कमरों की हालत बहुत खराब है जिसमे कार्य होना है। कार्य के लिए कमरे खाली करवाए जा रहे हैं। शासनादेश के मुताबिक कार्य हो रहा है।

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि जब तक कार्य होना है तब तक युवतियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। युवतियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार में कामकाजी महिलाओं युवतियों के लिए छात्रावास बनाया गया था। तब बहुत कम मूल्य पर महिलाओं युवतियों को कमरे उपलब्ध कराए गए। अब बीजेपी सरकार द्वारा पीपीपी मोड लागू कर संस्था को देने से छात्रावास का किराया बढ़ाया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular