Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला की हत्या के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने पति को किया...

महिला की हत्या के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार। 

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के समीप चैसर गाँव के पास एक महिला का अधजला शव मिला था। पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा करने के उपरान्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया है। उक्त महिला की शिनाख्त आनन्दी देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी किशन कुमार निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ हाल निवासी विण पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

मृतका की माँ सुनीता देवी द्वारा तहरीर दी कि उनकी पुत्री मृतका आनन्दी देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व किशन कुमार के साथ हुआ था। उनकी पुत्री विगत तीन माह से उनके साथ मायके में रह रही थी। 20 जुलाई को किशन कुमार उनके घर रियांसी आया तथा मृतका आनन्दी देवी व उसकी पुत्री आरती को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। लगभग 2:30 बजे किशन कुमार ने वादिनी सुनीता देवी के पुत्र को फोन करके बोला कि वह शाम तक आनन्दी को घर भेज देगा परन्तु वह घर नही आयी। वादिनी द्वारा बताया कि मृतका आनन्दी का पति किशन कुमार पूर्व में भी कई बार धमकियां दे चुका है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 302/304 B भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी महेश चन्द्र जोशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त किशन कुमार पुत्र रमेश राम निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular