
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े सामाजिक संगठन लगातार जन जागरण अभियान चला रहे हैं। ऐसा ही एक संगठन विज्ञान भारती है जिसने ऑफिसर ट्रांजिट होस्टल देहरादून में विज्ञान भारती (UCOST) के महिला प्रकल्प शक्ति एवं उत्तराखंड कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सयुंक्त तत्वधान में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। इस संगोष्ठी में महिलाओ के स्वास्थ, सुरक्षा एवं महिलाओं का विज्ञान में योगदान जैसे मुख्य विषयो पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ राधिका रतूड़ी ने महिलाओं के स्वास्थ के बारे में जानकारी दी। डॉ. ज्योति शर्मा, शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुधा तिवारी, डॉ. अलकनंदा अशोक , डॉ. महेश भट्ट विज्ञान भारती के अध्यक्ष, प्रजातंत्र गंगेले प्रान्त संगठन मंत्री विज्ञान भारती साथ मे UCOST से भी कई वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति उत्तराखंड से श्रीमती रजनी सिन्हा, एकता त्रिपाठी, स्मिता सेमवाल ने अथक प्रयास किये। साथ मे महिला प्रौद्योगिकी संस्थान ओर विज्ञान भारती के शक्ति प्रकल्प के बीच महिलायों को प्रद्योगिकी में दक्ष बनाने के लिए MOU करने पर चर्चा हुई। साथ मे वंदना श्रीवास्तव, हिमांगी रावत, परविंदर कोर, सीमा सिंह रजनी अस्थाना (सुचित्रा अग्रवाल समग्र संस्था से )डॉ. आभा सिंह एवं अधिवक्ता प्रतिभा जायसवाल ने भी महिलाओ को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी।