Homeराज्यउत्तराखण्डमहानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी मे किशोर खेमा किया बाहर.....

महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी मे किशोर खेमा किया बाहर…..

देहरादून- लोकसभा चुनाव को देखते हुए महानगर कांग्रेस की नई टीम की घोषणा कर दी गई। इस कार्यकारिणी में किशोर उपाध्याय के खेमे को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर घोषित जंबोजेट कार्यकारिणी में 36 उपाध्यक्ष, 39 महामंत्री, 58 सचिव, 25 सह-सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में नगर निगम के वरिष्ठ पार्षदों और छात्र नेताओं को भी एडजस्ट करते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश तो की गई, लेकिन किशोर उपाध्याय खेमे को पूरी तरह से कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में किशोर खेमे ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, हरीश रावत गुट का भी एतराज बताया जा रहा है। ऐसे में कार्यकारिणी घोषित होते ही घमासान के आसार बन गए हैं। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष चमनलाल के साथ ही पूर्व विधायक राजकुमार, सूर्यकांत धस्माना, प्रभुलाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व अशोक वर्मा के साथ सभी प्रकोष्ठों व विभागों के अध्यक्षों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में शहर से बाहर का कोई सदस्य शामिल नहीं किया गया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular