रुड़की- उत्तराखंड के रुड़की में झबरेड़ा क्षेत्र के बल्लूपुर गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 36 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा घर पर बनाई जा रही कच्ची शराब पीने के कारण हुआ होगा। वहीं इस बात की भी जांच की जा रही है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का तो नहीं है, क्योंकि शराब पीने और खाना खाने के बाद ही लोगों की तबियत बिगड़ी थी। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं उत्तराखण्ड शासन ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग के 13 अधिकारी व कर्मचारी निलम्बित कर दिया है। तथा घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिये गये है। इसकी जिम्मेदारी एडीएम ललित नारायण मिश्रा को सौंपी गई है।




