Homeराज्यउत्तराखण्डमहत्वपूर्ण जानकारी: अगर आपका बैंक अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए...

महत्वपूर्ण जानकारी: अगर आपका बैंक अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, पढ़िए और शेयर कीजिये!

 

 

महत्वपूर्ण जानकारी: शायद आपको पता न हो कि अगले चार दिनों के लिए बैंक बंद रहेने वाले हैं इसलिए कल तक अपने बैंक के सभी महतवपूर्ण कार्य निपटा लें. बताते चलें कि 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक बैंक बंद रहने वाले हैं. 29 मार्च को जहां महावीर जयंती है. 30 को गुड फ्राइडे आ रहा है. वहीं, 31 मार्च को अंतिम शन‍िवार है. इसके बाद एक अप्रैल को रविवार के दिन बैंक बंद रहेगा.

वित्त वर्ष 2017-18 खत्म होने में अब सिर्फ चार दिन शेष रह गए हैं. 31 मार्च इस व‍ित्त वर्ष की आख‍िरी तारीख है. ऐसे में आपको इससे पहले कुछ जरूरी काम निपटाने अहम हैं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा यह भी ध्यान रख‍िये कि आपको 31 मार्च से पहले कई जरूरी काम निपटाने हैं. इसमें आपको PPF में न्यूनतम रकम का निवेश करने के साथ ही एनपीएस में भी न्यूनतम राश‍ि जमा करवाना जरूरी है.

 

अगर आप इन कामो को नही निपटते हैं तो आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है. पीपीएफ में आपको एक साल में न्यूनतम 500 रुपये जमा करने होते हैं. वहीं, एनपीएस में आपको साल का 6 हजार रुपये जमा करना होता है. इसके अलावा आपको असेसमेंट इयर 2016-17 और 2017-18 का आईटीआर नहीं भरा है, तो आपको 31 मार्च  से पहले यह काम निपटा लेना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके बाद आप इन दोनों सालों के लिए आईटीआर नहीं भर पाएंगे

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular