देहरादून/मसूरी – मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में मसूरी के गांधी चौक पर एकत्रित हुए और कांग्रेस पार्टी के चुनाव 25 जून 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में इमरजेंसी लागू किए जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पटटी बांधकर कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। बता दें कि हर साल 25 जून को देश में आपातकाल के लिए याद किया जाता है। 1975 में इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इस दिन को ब्लैक डे यानी काला दिवस के रूप में मना रही है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने आपात काल के बारे में लोगों को बताया कि किस तरह इमरजेंसी के दौरान लोगों पर अत्याचार किए गए। लोकतंत्र के चार स्तंभ चाहे वह न्यायपालिका हो फिर मीडिया हो सभी का दमन किया गया था। इमरजेंसी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही कांग्रेस को घेरने का काम कर रही है। आपात काल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। इमरजेंसी में चुनाव स्थगित हो गए और सभी नागरिकों के अधिकारों को भी समाप्त कर दिया गया था, 21 महीने के बाद आपातकाल को समाप्त किया गया था।
View huge types of skins. Models give sure time. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] here. Find your type easy.