Homeबड़ी खबरमध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, आचार संहिता...

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, आचार संहिता लागू…

मध्य प्रदेश – भोपाल चुनाव आयोग ने सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में मतदान 17 नवंबर को एक ही चरण में होगा. वहीं 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। एमपी में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 30 अक्टूबर तक नामांकन हो सकेंगे। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी। 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। वहीं मतदान 17 नवंबर को किया जाएगा। मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है. MP में 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव होंगे. सोमवार दोपहर को नई दिल्‍ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की है. प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं. 3 दिसम्बर को परिणाम आयंगे. प्रदेश में 4523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. कंट्रोल रूम से हर बूथ की निगरानी होगी. सभी पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर के दायरे में होंगे. शिकायत मिलने पर 100 मिनट में कार्रवाई होगी. चुनाव आयोग ने बताया कि 17 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट जारी होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान में 23 नवंबर, एमपी में 17 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होंगे. जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी. मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगी. राजस्थान में 23 नवंबर को लोग अपना मतदान करेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों का सुझाव लिया गया. 5 राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा. 5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. 5 राज्यों में 60.2 लाख फर्स्ट टाइम वोटर वोटिंग करेंगे. उन्होंने कहा कि आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को अपने केस की जानकारी देनी पड़ेगी. 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी पड़ेगी।

बता दें कि MP में 230, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. एमपी में बीजेपी सत्तारूढ़ है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मिजोरम में मिजो नैशनल फ्रंट सत्ता पर काबिज है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular