मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी लव जिहाद पर जल्द आएगा सख्त क़ानून…….

मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में गृह विभाग ने न्याय व विधि विभाग को प्रस्ताव भेजा। योगी सरकार लव जिहाद पर प्रभावी अंकुश लगाने की तैयारी में है। गृह विभाग ने प्रस्ताव बनाकर विधि विभाग को भेजा। समीक्षा की जा रही है। बल्लभगढ़ में कथित लव जिहाद की आड़ में हुई युवती की हत्या के बाद से ही कई राज्यों में इसे लेकर कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक ने इस संबंध में कानून बनाने का एलान कर दिया है। इसके पीछे कारण है कानून में लोभ, लालच, दबाव, धमकी या शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर सहमति जताई थी जिसमें कहा गया था कि महज शादी करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन अवैध होगा। प्रदेश सरकार इस बाबत सख्त प्रावधानों वाला कानून लाएगी और फिर ऐसी हरकत करने वालों का राम नाम सत्य ही होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here