Homeराज्यउत्तराखण्डमजदूरी कराने के बहाने महिला का जंगल में किया गैंगरेप।

मजदूरी कराने के बहाने महिला का जंगल में किया गैंगरेप।

हरिद्वार – आम के बगीचे में आम भरवाने की मजदूरी के बहाने एक महिला को जंगल में ले जाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिडकुल थाने पहुंचकर आपबीती घटना बताई है। सिडकुल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी एक महिला सिडकुल थान क्षैत्र में किराये के मकान में रहती है। उसने बताया कि वह 3 जून को मजदूरी के लिए औरंगाबाद गई थी। एक किसान के बाग में आम भरवाने के बाद उसे हजाराग्रंट
निवासी पीरू, वाजिद और अब्दुल मिले। उन्होंने महिला से कहा कि उनके बाग में भी आम भरने हैं। 500 रुपये में मजदूरी की बात तय होने पर वह महिला को एक जंगल में ले गए। उन्होंने महिला को डराया धमकाया और तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडित महिला को जंगल में छोड़कर भाग निकले।

पीड़ित युवती ने बताया कि मजदूरी कराने के बहाने से ले जाकर उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। जिसके बारे में उन्होंने सिडकुल थाने में तहरीर दी है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडित युवती ने कहा कि अपने साथ हुए इस कृत्य से मै अपनी जिन्दगी से हार महसूस कर रही हूँ। मेरी विनती है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करें और मुझे इंसाफ मिल जाए।

प्रमोद उनियाल थानाध्यक्ष सिडकुल ने बताया कि महिला के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular