Homeराज्यउत्तराखण्डमंडलायुक्त दीपक रावत ने किया तहसील निरीक्षण, रजिस्ट्रार कानूनगो को कारण बताओ...

मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया तहसील निरीक्षण, रजिस्ट्रार कानूनगो को कारण बताओ नोटिस जारी।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – मंडलायुक्त दीपक रावत ने काशीपुर पहुँचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2021-22 का खतौनी डाटा अपडेट सम्बन्धी जानकारी न उपलब्ध करा पाने एंव डाटा का रखरखाव सही न होने पर पर रजिस्ट्रार कानूनगो प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एक माह के भीतर खतौनियां ऑनलाइन करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक माह बाद तहसील के पुनः निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा की वार्षिक चरित्र प्रविष्टियां देने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसकी आरसीएमएस पोर्टल में एन्ट्री नहीं होगी वह खराब वार्षिक चरित्र प्रविष्टि पाएगा। उन्होंने आर-6 रजिस्टर को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों एंव पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि शतप्रतिशत खतौनियां ऑनलाइन हो ताकि भूमि खरीद-फरोख्त में किसी के भी साथ धोखा-धड़ी न हो सके। उन्होंने आरसी प्राप्ति एंव राजस्व वसूली पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विनियमितीकरण पत्रावलियों का भी अवलोकन किया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं, दस्तावेज़ लेखकों एंव वकीलों से भी बात की।


इससे पहले मंडलायुक्त दीपक रावत ने उप जिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित वादो के त्वरित गति से निस्तारण हेतु सुनवाई के लिए अल्प अवधि की तारीख़े लगाई जाए और चल रहे वादो का डाटा आरसीएमएस पोर्टल पर अपडेट की जाए।

मंडलायुक्त आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री की स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अंतर्गत ग्रुप हाउसिंग से सम्बंधित प्रकरणों का भी तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।


एसडीएम कार्यालय पहुँचने मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ दिया गया। मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचकर वकीलों से मुलाकात की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular