Homeब्रेकिंग न्यूज़भारत बंद का खास असर नहीं, यूपी-बिहार में रोकी गईं ट्रेनें

भारत बंद का खास असर नहीं, यूपी-बिहार में रोकी गईं ट्रेनें

नोटबंदी के विरोध में आज विपक्ष ने भारत बंद का एलान किया है। पर विपक्ष के इस फैसले में सभी पार्टियां पूरी तरह से साथ नही है। विपक्ष की बड़ी पार्टियों के अनुसार वो नोटबंदी के विरोध में है पर भारतबंद को पूरा सहयोग नही दे रहे है। इसके बदले पार्टिया आक्रोश दिवस मना रहे है।

ap-8
भारतबंद का असर अभी तक तो इतना व्यापक नही दिख रहा। पर बिहार में सीपीआई के कार्यकत्ताओं और यूपी में सपा कार्यकत्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। वहीं कोलकता में भी 12 घंटे बंद का एलान किया गया है,जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस इस बंद में शामिल नहीं होगी और सिर्फ विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी ने भी भारत बंद के फैसले से खुद को अलग कर लिया है। भारत बंद के दौरान विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आया है। विपक्षियों ने नारा लगाया, देश में है जन आक्रोश, मोदी सरकार है मदहोश।
वहीं कांग्रेस ने भी पटना में आक्रोश दिखाते हुए रैली निकाली।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular