Homeअंतर्राष्‍ट्रीयनेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर पर 5.5 मापी गई तीव्रता..

नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर पर 5.5 मापी गई तीव्रता..

काठमांडो: नेपाल में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया.

नेपाल के नेशनल साइज्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र काठमांडो से करीब 150 किलोमीटर पूर्व में एवरेस्ट क्षेत्र के निकट सोलुखुम्बु जिले में था. भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई.

 nepal-map_650x400_71461523191

भूकंप पीड़ित हिमालयी देश में अप्रैल 2015 में आए भूकंप के बाद से चार से अधिक तीव्रता के 475 झटके महसूस किए है. जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. काठमांडो और मध्य एवं पूर्वी नेपाल के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular