पहले परमाणु हमला करने की नीति में अब भारत की सोच में बदलाव आ चुका है। मीडिया की खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से दी जाने वालीं परमाणु हमले की धमकियों का भारत ऐसा जवाब दे सकता है कि वह इसके बारे में दोबारा सोचेगा भी नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि भारत अब पाकिस्तान पर पहले परमाणु हमला कर सकता है।
पाकिस्तानी विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया है कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव के चलते भारत अपनी परमाणु नीति में बदलाव कर सकता है।
पाकिस्तान के अखबार के अनुसार, पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ भारत के इस रुख को चिंताजनक मान रहे हैं। विशेषज्ञों को मानना है कि ऐसे समय में जब भारत में कट्टर हिंदुत्व वाली सरकार है तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल पाकिस्तान को तबाह करने के लिए किया जा सकता है। हाल में पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने ‘नो फर्स्ट यूज’ पॉलिसी से हटने के संकेत दिए थे।
यह बात वाॅशिंगटन में हुए कार्नेगी परमाणु नीति सम्मेलन में सामने आई। जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने हेतु भारत परमाणु हथियार के उपयोग की अपनी नीति को बदल सकता है।