Homeअंतर्राष्‍ट्रीयभारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, दोहरी नागरिकता के मामले आये सामने, सुरक्षा एजेंसियों...

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, दोहरी नागरिकता के मामले आये सामने, सुरक्षा एजेंसियों को सता रही इस बात की चिंता।

अल्मोड़ा – भारत-नेपाल सीमा पर दोहरी नागरिकता के मामले सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। सीमा पर बसे कुछ लोगों ने दोनों देशों की नागरिकता हासिल की है जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है, यह बात कही एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने। उन्होंने कहा कि एसएसबी ने ऐसे मामलों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी है।

एसएसबी के उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने सोमवार को क्षेत्रक मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर दोहरी नागरिकता के मामले पकड़ में आए हैं। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट में एसएसबी ने ऐसे मामले पकड़े हैं जिनमें कुछ लोगों के पास नेपाल और भारत दोनों देशों की नागरिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर है। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है। ऐसे लोगों ने दोनों देशों की नागरिकता कैसे हासिल की। कैसे उनके आधार कार्ड बने, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन और आगामी चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट किया गया है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

नेपाल सीमा पर हो रही है सामान की स्कैनिंग
अल्मोड़ा। उप महानिरीक्षक भोम्बे ने बताया कि 254 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा पर कालापानी से लेकर टनकपुर तक 54 बार्डर आउट पोस्ट स्थापित हैं जहां आधुनिक उपकरणों से सुरक्षा की जा रही है। सीमा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धारचूला, झूलाघाट में दोनों देशों में ले जा रहे सामान की स्कैनिंग की जा रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे तीन मोटर पुल
अल्मोड़ा। उप महानिरीक्षक भोम्बे ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर कई बार काली नदी से अवैध आवाजाही के मामले भी सामने आए हैं। अब दोनों देशों को आपस में जोड़ने के लिए तीन मोटर पुल बन रहे हैं। इसके बाद आवागमन आसान होगा जो सुरक्षा की दृष्टि से भी लाभकारी साबित होगा। मानव, वन्यजीव तस्करी आदि रोकने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। कहा कि सीमा से लगे गांवाें में चिकित्सक ग्रामीणों का इलाज भी कर रहे हैं। पिथौरागढ़, डीडीहाट, चंपावत तीन बटालियन में प्रत्येक में दो चिकित्सक हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular