Homeराज्यउत्तर प्रदेशभारत की Surgical Strike-2 से पाकिस्तान मे भारी तबाही, पाक के आतंकी...

भारत की Surgical Strike-2 से पाकिस्तान मे भारी तबाही, पाक के आतंकी ठिकानों पर मिराज की गाज, गिराए लेजर गाइडेड बम…..

पुलवामा आंतकी हमले के बाद भारत ने एक और “Surgical Strike” करके पाकिस्तान को भौचक्का कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया है। भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के कई ठिकानों पर लेजर गाइडेड बम गिराकर नेस्तनाबूद कर दिया है। सूत्रों के अनुसार खबर है कि भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान में अंदर तक स्ट्राइक किए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भी वायुसेना के विमानों ने एक टार्गेट को ध्वस्त किया।

NSA अजित डोभाल ने मंगलवार सुबह पीएम मोदी को “Surgical Strike-2” के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण इस बैठक में मौजूद रहे। हालांकि, इस बैठक में क्या बात हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लिया। मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 फायटर जेट ने एस्व्ब् के भीतर 80 किलोमीटर तक अंदर जाकर जैश, लश्कर के लॉन्च पैड तबाह किए। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के एफ16 विमानों ने उड़ान तो भरी, लेकिन भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों को देखकर वापस लौट गए।

भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 एयरक्राफ्ट ने बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में बम गिराए। वायुसेना के इस एयरस्ट्राइक में कई आतंकी लॉन्च पैड के ध्वस्त होने की खबर है। खबर यह भी है कि यहां मौजूद जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 भी नेस्तनाबूत हो गया है। अपुष्ट खबरों के अनुसार पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के इस एयरस्ट्राइक में 200-300 आतंकवादी मारे गए हैं।

जिस बालाकोट को वायुसेना ने निशाना बनाया है उसका इतिहास यह है कि महाराजा रंजीत सिंह ने 1831 में यहां सैयद अहमद को मात दी थी। सैयद अहमद उस समय मौजूदा दौर में तालिबान प्रमुख रहे मुल्ला उमर की तरह था।

भारत की इस Surgical Strike2 के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तानी सीमा में भारतीय वायु सेना के Air Strike के बाद आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने भारत को गीदड़भभकी भी दी।

भारतीय वायुसेना को अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तानी वायुसेना की तरफ से होने वाली किसी भी तरह की बदले की कार्रवाई के लिए हाईअलर्ट पर रखा गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायु सेना के सूत्रों के अनुसार खबर दी है कि भारत ने 26 फरवरी को सुबह साढ़े तीन बजे हमला किया। खबर है कि भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 ने एलओसी पार गुलाम कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया।

वायुसेना के सूत्रों के अनुसार गुलाम कश्मीर में 1000 किलो बम गिराए। इस स्ट्राइक में 12 मिराज 2000 जेट ने हिस्सा लिया।

दूसरी तरफ भारत की इस कार्रवाई की तस्दीक सीमा पार से भी हुई है। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना पर एयर स्पेस के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई हुई तो भारतीय विमानों ने जल्दबाजी में बालाकोट में बम गिरा दिया। पाकिस्तान ने फिलहाल किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

 

 

 

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular