देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मंगलवार को अपने भीमताल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की ओर से माफी मांगनी पड़ गई। उन्होंने इंदिरा के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिसमे उन्होंने कहा था कि कुछ भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं, वायरल हुए वीडियो में भगत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वृद्ध नेता प्रतिपक्ष के संपर्क में अब कौन आएगा। डूबते जहाज के संपर्क में कौन आता है? भगत के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आने लग गईं। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर भगत के बयान पर दुख जताया और व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बिगड़े बोल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मांगी माफी……
RELATED ARTICLES