Homeराज्यदिल्लीभाजपा ने सोनिया गांधी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस कर रही आर्थिक...

भाजपा ने सोनिया गांधी पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस कर रही आर्थिक मंदी का सामना, पैसा जुटाने वाले जेल में….

कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था के मुश्किल हालात पर चिंता जताते हुए फैसला किया कि आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक भी की। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी पार्टी में आर्थिक मंदी की बात कर रही हैं क्योंकि उसके लिए पैसा जुटाने वाले जेल की सलाखों के पीछे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में आर्थिक मंदी को लेकर चिंतित हैं क्योंकि कांग्रेस के लिए पैसा जुटाने वाले पी चिदंबरम और डी के शिवकुमार दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और सरकार ने विकास दर बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आर्थिक मंदी के खिलाफ अगले महीने पूरे देश में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आर्थिक मंदी के खिलाफ राज्य स्तर पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में यह भी फैसला हुआ कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राज्यों के स्तर पर पदयात्रा निकाला जाएगी, सदस्यता अभियान शुरू होगा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस एक सूत्र के मुताबिक सोनिया ने कहा, कांग्रेस को आंदोलनकारी एजेंडे पर चलने की जरूरत है। हमारे संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments