Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा नेता संदीप कार्की की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी...

भाजपा नेता संदीप कार्की की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह नगर – 14 मई की सुबह भाजपा नेता संदीप कार्की की गोली मार के हत्या कर दी गयी थी। घटना पंतनगर थाना क्षेत्र की है जहाँ अवैध खननं में डंफर भरने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ललित मेहता ने संदीप कार्की की शांतिपुरी नंबर तीन गौला नदी किनारे गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही पिता मोहन सिंह मेहता सहित दोनो भाई ललित मेहता और दीपक उर्फ दीपू मेहता फरार चल रहे थे।

पुलिस ने पिता और दोनो बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे दोनो आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात कर दी थी। इतना ही नहीं एसएसपी के निर्देश पर अरोपितो के सभी वाहनों को सीज कर, आरोपियों के भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही थी। कल देर रात मुख्य आरोपी ललित मेहता, दीपक मेहता और उसके पिता मोहन मेहता को लालकुआं किच्छा रोड नगला बाईपास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ललित मेहता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और खोका सहित क्रेटा कर भी बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो भाईयो पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। दोनो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी साथ ही अवैध खनन से अर्जित संपत्ति की जांच कर जप्त की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular