देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल भाजपा पर आक्रामक हो गई है। कर्नाटक के राजनैतिक समीकरण के बाद उक्रांद के नेता काशी सिंह ऐरी कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की भांति भाजपा को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा का संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उदासीन रवैया है तथा वह उन्हें कमजोर कर रही है।
उन्होंने कहा कि कनार्टक में भाजपा बाहुबल से सामाजिक मूल्यों को विनष्ट कर रही है, इसके विरुद्ध प्रबुद्ध वर्ग को खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि थराली में भी भाजपा की पराजय होगी, वहां भी जनता की आवाज दबाने के लिए भाजपा हर उस आधार का सहारा ले रही है जो उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेघालय, गोवा आदि राज्यों के बाद जिस तरह कनार्टक में अराजकता अराजकता का वातावरण बनाया जा रहा है वह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सारे घोड़े खोल लिए थे, उसके बाद भी उसे बहुमत नहीं मिला तो जनता उसके पक्ष में कहां है। यही स्थिति थराली में होगी।
भाजपा देश में अराजकता फैला रही है : काशी सिंह ऐरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….