देहरादून। जनसेवा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह कर में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। संगठन द्वारा भारी भरकम बढ़ोतरी का विरोध किया गया है तथा कहा गया है कि इसे पांच फीसदी से अधिक न बढ़ाया जाए। जनसेवा पार्टी के संस्थापक जगराम सिंह का कहना है कि खाली प्लाटों पर 40 प्रतिशत, भवनों पर 60 प्रतिशत कर बढ़ाना कमर तोड़ने जैसा है। तनी वर्षों के बाद ही अचानक 40 से 60 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दिया जाना उचित नहीं है। श्री जगराम सिंह का कहना है कि नगर निगम से जुड़े 40 वार्डों में काफी ग्रामीण क्षेत्र जुड़े है जिन पर यह कर बहुत ज्यादा होगा। यदि ऐसा हुआ तो उनकी पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
इस अवसर पर जगराम सिंह के साथ हरिओम खारेवाल, देवेंद्र सैनी समेत कई लोग उपस्थित थे।
भवन कर की बढ़ोतरी वापस ली जाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!