Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर : बीजेपी मुख्यालय में जहर खाने वाले ट्रांस्पोर्टर की मौत,...

बड़ी खबर : बीजेपी मुख्यालय में जहर खाने वाले ट्रांस्पोर्टर की मौत, विपक्ष हुआ हमलावर!

फ़ाइल् फोटो……

बड़ी खबर : बीजेपी मुख्यालय में जनता दरबार में जहर खाने वाले हल्द्वानी के ट्रांस्पोर्टर प्रकाश पांडे की मैक्स हॉस्पिटल में मौत हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रकाश पांडे की मौत के बाद मुख्यमंत्री त्रिेवेंद्र रावत ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि सरकार ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। दून सीएमओ का का कहना है कि मैक्स हॉस्पिटल में ही प्रकाश पांडे का पोस्टमार्टम किया जाएगा…

गौरतलब है की ट्रांस्पोर्टर प्रकाश पांडे ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में मंत्री सुबोध उनियाल के सामने जहर खाकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला था, फरियादी का कहना था कि उसको नोटबंदी और जीएसटी से बहुत नुकसान हुआ है जिसके चलते वह बैंक के कर्ज में डूबा हुआ है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है जनता कर्ज में डूब रही है इसीलिए वह अपनी दरख्वास्त रखने के लिए BJP के जनता दरबार में आया है, लेकिन यहां पर भी उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है लिहाजा फरियादी द्वारा जहर खा लिया गया और फरियादी को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था. जंहा उसकी उपचार के दोरान मौत हो गई है.

व्यापारी के जहर खाने के मुद्दे को हवा देकर विपक्ष सरकार की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठा रहा था। लेकिन उसकी मौत के बाद विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है, जब सरकार बैक-फुट पर नजर आ रही है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular